गंगापार, अप्रैल 23 -- इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में शंकरगढ़ क्षेत्र की मेधावी छात्रा अंशिका द्विवेदी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। अंशिका ने 500 में 464 अंक प्राप्त कर 92.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अंशिका द्विवेदी शंकरगढ़ के कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज की छात्रा हैं। उनकी माता उर्मिला द्विवेदी गृहिणी हैं, जबकि पिता आशुतोष द्विवेदी किसान है। अंशिका ने बताया कि वह प्रतिदिन 14 से 15 घंटे पढ़ाई करती हैं और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहती हैं। उन्हें पढ़ाई में विशेष रूप से बायोलॉजी विषय पसंद है। भविष्य में वह एम्स में दाखिला चाहती हैं। यह भी पढ़ें- UP Board 12th Result 2026: नोएडा, ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद के टॉप 10 टॉपर, देखें पूरी लिस्ट अंशिका की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.