प्रयागराज, जुलाई 6 -- अंशिका गुप्ता ने निशिथ कुमार डे जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रविवार को दो और खिताब जीते। शनिवार को भी वह दो वर्ग में चैंपियन बनी थीं। आर्यन कुमार ने खिताबी हैट्रिक बनाई। लूकरगंज क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में अंतिम दिन हुए फाइनल मैचों में अंडर-17 बालक वर्ग में आर्यन कुमार ने अथर्व शर्मा को 11-8, 11-7, 11-9, बालिका वर्ग में अंशिका गुप्ता ने रिद्धि त्रिपाठी को 11-7, 11-4, 11-9, अंडर-19 बालक वर्ग में आर्यन कुमार ने अथर्व श्रीवास्तव को 11-6, 12-10, 11-8, बालिका वर्ग में अंशिका गुप्ता ने शालिनी देवी को 11-7, 7-11, 11-2, 11-8, महिला वर्ग में वैष्णवी धूरिया ने अम्बिका गुप्ता को 4-11, 11-9, 11-7, 11-7 और पुरुष वर्ग में आर्यन कुमार ने अवि पाल को 13-11, 11-13, 13-11, 11-9 से हराया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: त्...