लोहरदगा, मई 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड कल्याण आवासीय विद्यालय अंशकालीन शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के अंशकालीन शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जिला कल्याण अधिकारी, सह आईटीडीए कार्यालय में आवेदन सौंपकर रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका में प्रस्तावित शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति मांगी है। संघ द्वारा बताया गया कि झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा 13 जनवरी को कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत अंशकालीन शिक्षकों के हित में आदेश पारित किया गया था। लेकिन अब तक उस पर राज्य सरकार द्वारा अमल नहीं किए जाने से शिक्षकों में नाराजगी है। इसी के विरोध में राज्यस्तरीय संघ ने मजदूर दिवस से रांची के बापू वाटिका, मोराबादी में शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया है।लोहरदगा जिले के अंशकालीन शिक्षकों ने कहा कि वह वर्षों से ...