लोहरदगा, मई 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड कल्याण आवासीय विद्यालय अंशकालीन शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के अंशकालीन शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने जिला कल्याण अधिकारी, सह आईटीडीए कार्यालय में आवेदन सौंपकर रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका में प्रस्तावित शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति मांगी है। संघ द्वारा बताया गया कि झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा 13 जनवरी 2026 को कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत अंशकालीन शिक्षकों के हित में आदेश पारित किया गया था, लेकिन अब तक उस पर राज्य सरकार द्वारा अमल नहीं किए जाने से शिक्षकों में नाराजगी है। इसी के विरोध में राज्यस्तरीय संघ ने एक मई 2026 मजदूर दिवस से रांची के बापू वाटिका, मोराबादी में शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया है।लोहरदगा यह भी पढ़ें- शिक्षकों के केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.