देवरिया, मई 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक शिक्षकों के दिन जल्दी ही बहुरने वाले हैं। समग्र शिक्षा की उच्च स्तरीय बैठक में इन शिक्षकों का मानदेय 17000 हजार करने का निर्णय लिया गया है। इससे शिक्षकों में खुशी का माहौल है।जिले के कुल 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में खेल-स्वास्थ्य शिक्षा, गृह विज्ञान व कंप्यूटर विषय के 39 अंशकालिक शिक्षक कार्यरत हैं। इसके अलावा भटनी व लार में उर्दू शिक्षक भी बतौर अंशकालिक शिक्षक के रूप में कार्य करते हैं। वर्तमान में इन शिक्षकों को विभाग की तरफ से 12430 रूपए का मानदेय मिलता है। इतने कम मानदेय में शिक्षकों को खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- शिक्षक हैं या मशीन : पढ़ाई छोड़ सभी कामों में शिक्षकों की ड्यूटी काफी दिनों से मानदेय ...