हापुड़, दिसम्बर 10 -- स्वॉट टीम और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को एक ऐसे वाहन वाहन चोर का पर्दाफाश हुआ है, जो बेहद शातिर है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से दिल्ली से चोरी की गई दो कार के अलावा दो तमंचों को भी बरामद किया गया है। शातिर बदमाशों ने पूछताछ में कई ऐसी चौंकानी वाली जानकारी पुलिस टीमों को दी है। जिसके बाद इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस लगी हुई है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि स्वॉट टीम के उपनिरीक्षक पारस मलिक अपनी टीम व कोतवाली नगर की पुलिस टीम संदिग्ध लोगों की चैकिंग में लगी हुई थी। तभी चितौली रोड पर भट्ठे के पास में कुछ संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी फरार होने लगे। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.