हापुड़, जून 8 -- बाबूगढ़ और अमरोहा जनपद की गजरौला पुलिस की संयुक्त टीम ने लूट और चोरी की वारदातों में शामिल रहे अंर्तजनपदीय गिरोह के एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई बाइक, इंवेटर, दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस गिरोह के दो सदस्य अभी फरार है जिनकी दोनों जनपदों की पुलिस तलाश कर रही है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि लुटेरों की तलाश में वह और गजरौला पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि लुटेरे गैंग का एक सदस्य बनखंडा नहर पटरी के पास से जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक संदिग्ध बाइक पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगा, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...