सहारनपुर, अप्रैल 25 -- नागल। शनिवार को अंबोली में पर्यटन विभाग द्वारा शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु दिए गए 82 लाख रुपयों के कार्यों का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम व पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेंद्र चौधरी ने किया। प्रदेश में पर्यटन विभाग द्वारा प्राचीन मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है इस कड़ी में अंबोली में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि वीरान पड़े प्राचीन मंदिरों का सौंदर्यीकरण होने से सनातन की भावना मजबूत होगी साथ ही आमजन को भी एक दूसरे से जुड़ने का मौका मिलेगा। विजेंद्र चौधरी ने कहा कि गांव के शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया जाना वास्तव में काबिले तारीफ है। मोदी योगी के शासन में चलाई जा रही सभी योजनाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है। अन्यथा पूर्ववर्ती सरकारों में योजनाएं तो बनती थी लेकिन वह क...