औरंगाबाद, जनवरी 2 -- अंबे महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 19 और 20 जनवरी को किया जाएगा, जिसकी तैयारी को लेकर बीडीओ द्वारा 8 जनवरी को सतबहिनी मंदिर परिसर में बैठक बुलाई गई है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, सतबहिनी मंदिर न्यास समिति के सदस्य, प्रखंड प्रमुख, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी और बुद्धिजीवी शामिल होंगे। बताया गया है कि यह बैठक डीएम के आदेश के आलोक में आयोजित की जा रही है, जिसमें महोत्सव के सफल आयोजन, आवश्यक व्यवस्थाओं और आपसी समन्वय पर चर्चा होगी। उल्लेखनीय है कि अंबे महोत्सव का आयोजन कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होता है, जबकि पूर्व में यह आयोजन जन सहयोग से संपन्न किया जाता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.