रामगढ़, अप्रैल 12 -- केदला, निज प्रतिनिधि। प्रत्येक वर्ष की भांती इस वर्ष भी केदला प्रोजेक्ट में अंबेदकर जयंती धूम धाम से मनाने को लेकर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष रमेश राम मुखिया इचाकडीह पंचायत, सचिव चंद्रभानु प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष विशुन राम, संरक्षक बलभद्र दास, प्रभात कुमार, हेमलाल महतो और विजय राम को बनाया गया है। वहीं कार्यकारिणी में अर्जुन कुमार दास, शंकर रजवार सहित अन्य लोगों को रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्या सुनिता देवी, विशिष्ठ अतिथि करण कुमार परियोजना अभियंता केदला भूगर्भ परियोजना और तपेश्वर दास खान अभियंता ईएंडएम केदला भूगर्भ परियोजना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...