मेरठ, मार्च 7 -- अंबेडकर पार्क में अंबेडकर समाज सुधार समिति की बैठक आयोजित कर आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व फौजी जयचंद को समिति का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता गुरुजी प्रेमनाथ तथा संचालन प्रिंसिपल शरणवीर ने किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रवि कुमार ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए नए अध्यक्ष के चयन का प्रस्ताव रखा। जिस पर उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर पूर्व फौजी जयचंद के नाम पर सहमति जताई और उन्हें फूलमाला पहनाकर समिति का अध्यक्ष घोषित किया। प्रहलाद, विजेंद्र, भागमल, सतीश, आदेश कुमार, सुशील कुमार, नंदकिशोर, रवि निवाती, विनोद कुमार, संजीव कुमार, जैकी, बृजपाल फौजी, नवीन कुमार, लक्ष्य कुमार, रणवीर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.