अंबेडकर संस्थान के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया शपथ
बलिया, अप्रैल 29 -- बलिया। कलक्ट्रेट स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर संस्थान में बुधवार को समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान संस्थान के नवनियुक्त अध्यक्ष लालमोहर राम, महासचिव हरिवंश चौधरी सहित फागूराम, आमिर अंसारी, प्रभुनाथ राम, अनिल कुमार जैन, ददन भारती, रामजी गुप्ता, गोरख पासवान, राजकुमार राव, शैलेंद्र महाराज एवं अन्य सदस्यों ने शपथ ली। सभी पदाधिकारियों ने संस्था के प्रति अपनी निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण भाव के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संस्थान परिसर में स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और समाज के उत्थान के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.