रामपुर, मार्च 3 -- सोमवार को शाम चार बजे भारतीय अंबेडकर सभा द्वारा चार अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर आयोजित होने वाली विशाल अंबेडकर संदेश यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक वाल्मीकि बस्ती स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। संगठन के संस्थापक अविनाश तपन ने सिलसिलेवार तरीके से आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी पर प्रकाश डालते हुए कार्यकारिणी को अवगत कराया तथा सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर पूरी समीक्षा करते हुए उसका अनुमोदन किया। सभा में दीप लव, ओमप्रकाश वाल्मीकि, महिपाल वाल्मीकि, धर्म कुमार वाल्मीकि, सुरेंद्र खत्री, महेश प्रजापति, नीरज चौहान, आदेश कुमार,दिव्यांशु दीप, ओमकार सेठ एवं दीपक राही आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...