अंबेडकर विचार मंच झाझा 5 जुलाई को
जमुई, जुलाई 3 -- झाझा। नगर संवाददाता अंबेडकर विचार मंच झाझा 5 जुलाई को रामविलास पासवान की भव्य जयंती और सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। मंच की ओर से उक्त सूचना जारी की गई है। कार्यक्रम में 70 वीं बीपीएससी में अपने लग्न और मेहनत से परचम लहराने वाले और प्रखंड और जिला का नाम रौशन करने वालों का सम्मान समारोह होगा। समाज के प्रति और बैंकिंग क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले अंबेडकर विचार मंच झाझा के अध्यक्ष बनारसी पासवान का सम्मान समारोह होगा। स्व रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा बस स्टैंड चौक पर लगाने के लिए विचार-विमर्श भी विचारणीय होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.