उरई, अप्रैल 30 -- उरई। संवाददाता बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अंबेडकर मूर्तियों के संरक्षण, पंचायत स्तर की समस्याओं के समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।गुरुवार को बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच (बीडीएएम) के संयोजक कुलदीप कुमार बौद्ध के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अंबेडकर माह के दौरान जिले की 135 से अधिक पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्थानीय स्तर की कई समस्याएं सामने आईं। संगठन ने मांग की कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्थापित मूर्तियों का सर्वे कर उनके संरक्षण, मरम्मत और सौंदर्यीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिन स्थानों पर मूर्तियां क्षतिग्रस्त हैं, वहां तत्काल सुधार कार्य कराया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गय...