बोकारो, सितम्बर 4 -- कथारा। बेरमो कथारा चार नंबर दुर्गा मंदिर स्थित अंबेडकर पुस्तकालय भवन में अंबेडकर बुद्धा सोसाइटी, सिस्टा एवं विभिन्न बहुजन संगठनों की संयुक्त बैठक की गई। अध्यक्षता संघप्रिय बौद्ध एवं संचालन बुधभूषण बौद्ध ने किया। मुख्य रूप से देश में आरक्षण के खिलाफ चल रहे आंदोलन एवं अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति पर हो रहे संवैधानिक हमलों के खिलाफ रणनीति बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा एमएमडीआर 2026, महाबोधि मुक्ति आंदोलन, यूजीसी समानता बिल एवं 20 सितंबर को पूना पैक्ट पर सेमिनार आयोजित करने सहित कई मुख्य बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गयी। आरएन राम, बुद्ध भूषण बौद्ध, राजू रविदास, कालेश्वर रविदास, छोटन राम, हरिशंकर, कन्हैया राम, धर्मनाथ रविदास, प्यारेलाल, जितेंद्र पासवान, वासुदेव बौद्ध सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी ...