औरैया, मार्च 16 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के हलौआ गांव स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना पर रविवार को पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में मामला पुराना निकला। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले बारिश के दौरान आकाशीय बिजली कड़कने से प्रतिमा का एक हाथ क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे बाद में ग्रामीणों ने ही ठीक करा दिया था। इसी पुरानी घटना को लेकर किसी ने गलत सूचना दे दी।सूचना पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता और समाजवादी पार्टी के कुछ स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों से बातचीत कर स्थिति स्पष्ट की और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिमा को किसी ने क्षतिग्रस्त नहीं किया है। ग्रामीणों के अनुसार पहले बारिश के दौरान प्रतिमा का हिस्सा क...