गोरखपुर, अप्रैल 20 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष हरिप्रकाश निषाद के नेतृत्व में एसएसपी से मिला। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के भईसही खुर्द गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिला अध्यक्ष हरिप्रकाश निषाद ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं, इसलिए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने की भी मांग की।प्रतिनिधि मंडल में मंडल प्रभारी कमलेश कुमार गौतम, पूर्व सांसद प्रत्याशी जावेद सिमनानी, जिला प्रभारी योगेंद...