गोरखपुर, जनवरी 20 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज स्थित अंबेडकर तिराहे पर लगी बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में शैलेंद्र कुमार बौद्ध ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए तहरीर में शैलेंद्र कुमार ने कहा है कि मंगलवार की दोपहर 1.40 बजे अंबेडकर तिराहे पर लगी प्रतिमा को एक अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। कुछ साथियों की सूचना पर जब तक वे लोग अंबेडकर तिराहे पर पहुंचे, तब तक अज्ञात व्यक्ति भाग चुका था। शैलेंद्र कुमार बौद्ध ने पुलिस से कार्रवाई के साथ-साथ प्रतिमा की सुरक्षा की मांग की है। लोगों की माने तो उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.