सीतापुर, मार्च 28 -- बिसवां, संवाददाता बिसवां के बहेरवा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने किया। उन्होंने कहा बहेरवा की यह धरती गवाह बन रही है कि जब सबसे हाशिए पर खड़े लोग खुद अपने नायको को स्थापित करते है तो वह सत्ता के गलियारो को चुनौती देने वाली क्रांति बन जाती है। डॉ. बृजबिहारी ने कहा बहेरवा की डा.अंबेडकर की प्रतिमा उस झूठे विकास माडल पर करारा तमाचा है जो गरीबो की आवाज दबाकर उनके इतिहास को मिटाकर और उनके अधिकारो को कुचलकर खड़ा किया गया है। इस दौरान डॉ. आरपी बर्मा ने कहा बिसवां के दलितो और मुसलमानों की यह एकता सीतापुर की सियासत को नया आयाम देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...