औरैया, अप्रैल 17 -- बेला, संवाददाता। थाना बेला परिसर में शुक्रवार दोपहर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें अंबेडकर प्रतिमा सुरक्षा समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में थानाध्यक्ष ने समिति के सदस्यों को प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमाओं की नियमित निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्थापित सभी अंबेडकर प्रतिमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। इन कैमरों के सुचारु संचालन और समय-समय पर जांच करने के लिए भी सदस्यों को जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसमें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.