अंबेडकर पार्क के विकास से बढ़ेगा पर्यटन, क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान : रामचंद्र यादव
अयोध्या, जून 21 -- रौजागांव। भारत सरकार के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष के विकास कार्यों के क्रम में रविवार को ग्राम कुढ़ासादात स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क के पर्यटन विकास कार्य का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव रहे। उन्होंने विधिवत भूमि पूजन कर परियोजना का शुभारंभ किया। पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 1.71 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जाने वाले इस पार्क के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोरीलाल भारती विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किशोरीलाल भारती ने की। इस अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि अयोध्या जनपद में प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.