औरंगाबाद, अप्रैल 30 -- गोह प्रखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डिहूरी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पखवाड़ा दिवस के अवसर पर प्रधानाध्यापक रमेश प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। शिक्षकों ने अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि बाबा साहब भारत के लोकतंत्र के शिल्पकार हैं। उन्होंने विषम परिस्थितियों में न केवल शिक्षा ग्रहण की, बल्कि स्वतंत्र भारत के लोकतंत्र की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में जिला स्तर के टॉप-टेन में स्थान प्राप्त करने वाले शशिकांत कुमार सहित अन्य बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। मौके पर ललन प्रसाद चौरसिया, उप मुखिया प्रभात कु...