संवाददाता, अप्रैल 6 -- अंबेडकर नगर में अकबरपुर-आजमगढ़ मार्ग पर हरैया के पास सोमवार को सीएनजी गैस से भरे टैंकर में झटका लगने के बाद रिसाव और विस्फोट की घटना सामने आई। हालांकि समय रहते हालात पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टैंकर चालक के अनुसार रास्ते में अचानक तेज झटका लगने के बाद टैंकर से गैस लीक होने लगी, जिसके बाद हल्का विस्फोट भी हुआ और लगातार रिसाव शुरू हो गया। करीब एक घंटे तक चले गैस रिसाव में लगभग चार से पांच क्विंटल सीएनजी का नुकसान हुआ। टोरेंट गैस के अधिकारियों ने बताया कि टैंकर में कुल नौ क्विंटल गैस भरी हुई थी। वर्तमान दर के अनुसार 93 रुपये प्रति किलो की कीमत से हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।एक घंटे तक अकबरपुर-आजमगढ़ मार्ग रहा बाधित घटना की सूचना मिलते ही टोरेंट गैस के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.