मेरठ, अप्रैल 11 -- बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मद्देनजर नगर में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। लंबे समय से अधूरी पड़ी शहीद द्वार की सड़क को लेकर स्थानीय लोगों में रोष था। शिकायतों के बाद नगर पालिका प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया। अधिकारियों ने ठेकेदार को अम्बेडकर जयंती से पहले कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम भी दिया है। पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम ने कहा कि बाबा साहब की जयंती नगर के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। नगर की गरिमा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ईओ दीपिका शुक्ला ने बताया कि शहीद द्वार सड़क निर्माण में तेजी लाई गई है और ठेकेदार को सोमवार तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अंबेडकर द्वार की साफ-सफा...