संभल, अप्रैल 12 -- आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को कोतवाली में डीजे संचालकों और शोभायात्रा पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शोभायात्रा के दौरान डीजे निर्धारित ध्वनि सीमा में ही बजाए जाएं। उन्होंने कहा कि तेज आवाज से न केवल बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी होती है, बल्कि कई बार दुकानों में रखा सामान भी गिरकर नुकसान हो जाता है। उन्होंने सभी आयोजकों से अपील की कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाली जाए तथा कोई भी ऐसा कार्य न किया जाए जिससे माहौल खराब हो। कोतवाल ने यह भी कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तेजपाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.