औरंगाबाद, अप्रैल 26 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध भवन में 28 अप्रैल को प्रस्तावित अंबेडकर जयंती समारोह को भीषण गर्मी के कारण स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय रविवार को आयोजित एक विशेष बैठक में लिया गया। कार्यक्रम के संयोजक रंधीर पासवान ने बयान जारी कर बताया कि पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से आमजन काफी परेशान हैं, जिसे देखते हुए सभी की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि समारोह की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...