हरदोई, अप्रैल 19 -- हरपालपुर, संवाददाता। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा विकास खंड सभागार में विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण में सभी वर्गों की भागीदारी पर जोर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने कहा कि अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग समाज के तीन प्रमुख स्तंभ हैं। उन्होंने सभी वर्गों से आपसी भाईचारे के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज एक "नया भारत" आकार ले रहा है, जो बाबा साहब अंबेडकर, सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस सहित सभी महान नेताओं के सपनों का भारत है। ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप, सतीश वर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.