मेरठ, अप्रैल 10 -- मवाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को निकलने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने के प्रयास किए गए, लेकिन गुरुवार देर रात तक बैठक के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं निकल सका। मवाना में निकलने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा इस बार दो गुटों में बंटती नजर आ रही है। गुरुवार को मवाना थाने में एसडीएम संतोष कुमार और क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जो देर रात करीब 9 बजे तक चली। बैठक में दोनों पक्षों के पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। एक पक्ष की ओर से अध्यक्ष जयचंद फौजी, जबकि दूसरे पक्ष से अध्यक्ष आदेश वर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष सुनीत कुमार उर्फ काकी सहित कई लोग शामिल हुए।दोनों पक्षों ने अधिकारियों के सामने अपनी-अपनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.