कटिहार, अप्रैल 15 -- कटिहार, एक संवाददाता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे शहर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। विभिन्न सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं आम लोगों द्वारा जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को याद किया गया। जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान अधिकारियों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। शहर के विभिन्न इलाकों में प्रभात फेरी, संगोष्ठी, विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक समानता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर शहर...