औरैया, अप्रैल 13 -- औरैया, संवाददाता। अंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में 14 अप्रैल को शराब और भांग की सभी दुकानें पूर्णत: बंद रहेंगी। जिला मजिस्ट्रेट एवं लाइसेंस प्राधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम 1910 की धारा-59 के तहत समस्त देशी मदिरा दुकानें, कम्पोजिट दुकानें, एफएल-2, एफएल-2बी, सीएल-2, एफएल-49 अनुज्ञापनों के अंतर्गत संचालित दुकानें तथा भांग की सभी दुकानें बंद रहेंगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस बंदी के लिए किसी भी अनुज्ञापी को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से लिया गया है। यह भी पढ़ें- पूरे यूपी को आंबेडकरमय करने की तैयारी, दलितों को संदेश के लिए हर विस क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.