बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।मुख्य वक्ता महेश चंद ने अंबेडकर के शिक्षा क्षेत्र में योगदान, उपलब्धियों और भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम संयोजक रविंद्र ने उन्हें दलितों का मसीहा बताते हुए सामाजिक समरसता के लिए उनके प्रयासों को याद किया। संचालन वंदना प्रमुख विपिन कुमार ने किया। प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने अंबेडकर को महान समाज सुधारक और संविधान के जनक के रूप में याद किया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित यह भी पढ़ें- एक्सिस विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.