लोहरदगा, अप्रैल 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा भंडरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मसमानो में मंगलवार को आंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डा भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभात फेरी, माल्यार्पण, विचार गोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता जैसे कई कार्यक्रम के माध्यम से बाबा साहेब को श्रद्धा पूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायत की मुखिया ममता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य बिपता उरांव एवं दशमी उरांव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रभात फेरी पूरे मसमानो गांव का भ्रमण करते हुए निकली। बच्चों के बीच डा आंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष, शिक्षा और संविधान निर्माण में उनके योगदान से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड के दर्जनों गांवों ...