चाईबासा, अप्रैल 8 -- चाईबासा, संवाददाता। खूंटपानी प्रखंड के प्रमुख सह समाजसेवी सिद्धार्थ होनहागा ने मंगलवार को सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार माझी से मुलाकात की। इस दौरान चाईबासा सदर अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए 14 अप्रैल को रक्तदान शिविर आयोजित करने पर सहमति बनी। हर महीने 200 यूनिट से ज्यादा रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने सभी युवाओं से अपील की कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर सभी समुदाय के लोग रक्तदान अवश्य करें। मौके पर अस्पताल के उपाधीक्षक शिव चरण हांसदा और खूंटपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर आलोक रंजन महतो मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.