मुजफ्फर नगर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरनगर। अंबेडकर जयंती के अवसर पर राणा पब्लिक स्कूल में मरहूम लियाकत अली और मरहूमा आमना खातून की स्मृति में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच कराई और मुफ्त दवाइयों का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ राणा ग्रुप के चेयरमैन हाजी क़मरूज़मा राणा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नूर सलीम राणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा विशेष जांच की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा दंत, त्वचा और स्त्री रोग (गायनिक) से संबंधित जांच भी की गई। यह भी पढ़ें- नगड़ी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नेत्र जांच के दौरान कई लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती : नि:शुल्...