बोकारो, अप्रैल 14 -- बोकारो। मंगलवार को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मूल निवासी संघ की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली चास स्थित अंबेडकरपुरी से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और महिलाएं शामिल हुईं। रैली के दौरान संविधान, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश दिए गए। रैली अंबेडकर पुरी से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सेक्टर दो पहुंची, जहां ज्योतिबा बाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद रैली सेक्टर 12 पहुंची, जहां जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद नया मोड़ में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। यह भी पढ़ें- सहरसा: रैली में गूंजे समानता के नारे, याद किए बाबा साहेब रैली का अगला पड़ाव सेक्टर 4 रहा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.