मेरठ, अप्रैल 9 -- ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी हस्तिनापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विनोद कुमार के नेतृत्व में एसडीएम मवाना को ज्ञापन दिया गया कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम साथ मनाई जाएगी। इसके तहत मवाना खुर्द में लगी बाबा साहब की प्रतिमा के चारों ओर चारदीवारी, साफ सफाई व सौंदर्यीकरण किया जाना आवश्यक है। 14 अप्रैल को बाबा साहब की शोभायात्रा निकालनी है, जिसको लेकर मवाना थाने के पास जो पुलिया निर्माणाधीन है उसको खोला जाए। ज्ञापन देने वालों में महमूद शेख, नईम मालिक, तैयब खजूरी, असद सिद्दीकी, इमरान सैफी, जयचंद, सुनील, संजय, दिलशाद अंसारी व इमरान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...