मऊ, अप्रैल 13 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर शहीद चौराहा स्थित विद्युत पोल पर झंडा लगाने के विवाद को लेकर पुलिस प्रशासन और बसपा कार्यकर्ताओं में सोमवार को कहासुनी के बाद नोंकझोंक हो गई। घंटों मशक्कत के बाद शाम को स्थानीय विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों और बसपा कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत के बाद झंडा लगाने की अनुमति मिलने के बाद मामला शांत हुआ। अंबेडकर जयंती को लेकर मुहम्मदाबाद गोहाना कस्बे में बसपा समेत अन्य संगठनों की तरफ से नीला झंडा लगाने की कवायद चल रही थी। इस बीच अधिकारियों ने झंडा लगाने से रोक दिया। इस पर लोग आक्रोशित हो उठे। यह भी पढ़ें- सपाइयों ने अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा को मांगी अनुमति आक्रोशित लोगों और पुलिस के बीच जमकर कहासुनी और नोंकझोंक हुई। इस बीच क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पाण्डेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.