बरेली, अप्रैल 13 -- अंबेडकर जयंती पर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। गंगापुर गांव में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर चल रहे विवाद में इस वर्ष गंगापुर गांव में शोभा यात्रा नहीं जाएगी। सोमवार को इस बात का लिखित आश्वासन ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया है। पिछले वर्ष गंगापुर गांव में अंबेडकर जयंती के बाद गांव में सरकारी भूमि में एक पक्ष के लोगों ने अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी थी। जिसके बाद से गांव के दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। इस मामले में एक पक्ष ने हाईकोर्ट में वाद दायर किया था। जिसपर हाईकोर्ट ने जिला मजिस्ट्रेट को दोनों पक्षों की सहमति से अंबेडकर प्रतिमा को वहां से हटा कर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर आज विविध कार्यक्रम होंगे आयोजित वहीं अंबेडकर जयंती पर ठिरिया सै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.