लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा डा.भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर लखनऊ में अपनी ताकत दिखाएगी। पार्टी ने सभी जिलों से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को परिवार समेत लखनऊ पहुंचने का निर्देश दिया है। बसपा कार्यकर्ता और समर्थक मंगलवार सुबह 9:30 बजे से गोमतीनगर स्थित डा.भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। पुष्पांजलि में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती इससे पूर्व मंगलवार सुबह आठ बजे अपने आवास पर डा.अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। यह भी पढ़ें- बसपा कार्यकर्ता अंबेडकर जयंती पर लखनऊ में होंगे शामिल यह भी पढ़ें- अम्बेडकर पार्क के पास आज वाहनों का रास्ता बदला रहेगा यह भी पढ़ें- पूरे यूपी को आंबेडकरमय करने की तैयारी, दलितों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.