संभल, अप्रैल 12 -- आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर बनियाठेर थाना परिसर में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ जयंती आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने कहा कि शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार जयंती उसी परंपरा के अनुसार मनाई जाए, जिस तरह से पूर्व वर्षों में मनाई जाती रही है। किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि कार्यक्रम शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराएं तथा किसी भी तरह की अफवाह या संदिग्ध सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। बैठक में मौजूद लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.