संतकबीरनगर, अप्रैल 10 -- धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के बौरब्यास चौकी पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा अमित कुशवाहा ने की।बैठक में क्षेत्र के विभिन्न आयोजकों, गणमान्य नागरिकों एवं समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने सभी से अपील करते हुए कहा कि अंबेडकर जयंती को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। साथ ही आयोजकों से जुलूस, कार्यक्रम स्थल और ध्वनि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी पूर्व में ही उपलब्ध कराने को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.