हापुड़, अप्रैल 14 -- जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने अंबेडकर जयंती के मद्देनजर क्षेत्र के कई शहरों और गांवों में पैदल मार्च कर लोगों से हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण तरीके से जयंती मनाने की अपील की। जनपद के थाना हापुड़ कोतवाली, हापुड़ देहात, हाफिजपुर, बाबूगढ़, पिलखुवा, धौलाना, कपूरपुर, गढ़मुक्तेश्वर, सिंभावली, बहादुरगढ़ आदि थानों में सीओ और थाना प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से हर्षोल्लास के साथ जंयती शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। इतना ही नहीं पुलिस अफवाह फैलाने व भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। पुलिस अफसरों ने कहा कि जयंती के अवसर पर पूर्व में ली गई कार्यक्रमों की अनुमति के आधार पर ही कार्यक्रम किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- बैठक में अंबेडकर जयंती को शांति पूर्ण तरीके स...