देवरिया, अप्रैल 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर संविधान बचाओ शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया।सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने बांस देवरिया स्थित पार्टी कार्यालय के मुलायम सिंह सभागार में केक काटकर बाबा साहब का जन्मदिन मनाया। उसके बाद संविधान बचाओ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा पार्टी कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो में भ्रमण किया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब जयंती पर भव्य भीम रथ यात्रा आज, शहर में निकलेगा आकर्षक जुलूस कार्यकर्ताओं ने स...