मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- खतौली अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारीशुरू कर दी है। बुधवार को कोतवाली में शांति समिति की बैठक में पुलिस अफसरों ने शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर समिति के अध्यक्षों से कहा कि यात्रा में कोई भी शांतिभंग न करें। डीजे की ऊंचाई कम होनी चाहिए, अगर किसी की अधिक मिली तो उसको जब्त कर लिया जाएगा ।बुधवार को सीओ राम आशीष यादव ओर कोतवाल दिनेश बघेल ने कोतवाली में अंबेडकर जंयती को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की, जिसमें जयंती पर शोभायात्रा निकाले वाले अध्यक्ष मौजूद रहे। पुलिस अफसरों ने शोभायात्रा में कानून का पालन करने को कहा। सीओ ने साफ कहा कि इस बार यात्रा में डीजे की ऊंचाई कम होनी चाहिए। यात्रा में कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे पुलिस कार्रवाई करने को मजबूर हो जाए। यात्रा के दौरान वाहनों से ...