उरई, अप्रैल 14 -- कुठौंद, संवाददाता। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम शहजादेपुर में अंबेडकर जयंती की तैयारियों के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम शहजादेपुर निवासी रोहित दोहरे उर्फ अमरेंद्र कुमार पुत्र नरेंद्र दोहरे गांव में आयोजित होने वाली अंबेडकर जयंती की तैयारियों में शामिल था। बताया जा रहा है कि गांव के अन्य युवकों के साथ वह जयंती कार्यक्रम के लिए चंदा इकट्ठा कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा और वह वहीं गिर पड़ा। युवक की हालत बिगड़ते देख मौजूद लोग और परिजन तुरंत उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.