अंबेडकर जयंती आज, निकलेगी संकल्प यात्रा
लातेहार, अप्रैल 14 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह अंबेडकर विचार मंच के द्वारा मंगलवार को डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मंच के लोगो ने बताया कि पूराणा ब्लॉक परिसर में जयंती समारोह आयोजित होगी। अंबेडकर जयंती पर संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सम्मान समारोह और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। शाम को विरहा गान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक रामचन्द्र सिंह शिरकत करेंगे। उधर बेतला में समर्थकों द्वारा क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसबारे में अंबेडकर विचार मंच पोखरीकला के अध्यक्ष संजय राम रवि ने यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर लिए जाने की बात बात बताई और सभी समर्थकों से शोभायात्रा यात्रा में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.