मेरठ, अप्रैल 4 -- मेरठ शनिवार को डा.भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति, मेरठ के प्रमुख सदस्यों ने एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान समिति के प्रतिनिधियों ने आगामी डा.भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। धर्मेंद्र भारद्वाज ने सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि आयोजन को सफल बनाने में उनका पूर्ण सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समता और संविधान के मूल्यों का प्रतीक है। उनकी जयंती केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को उनके विचारों से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस बार अंबेडकर जयंती को अब तक की सबसे भव्य और ऐतिहासिक जयंती के रूप में मनाया जाना चाहिए, जिसमें किसी भी प्रकार की कोई कमी न रह ज...