लखनऊ, फरवरी 6 -- महापौर की गाड़ी के सामने लेटे कार्यकर्ता, धक्का-मुक्की और हंगामे से प्रशासन सकते में लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम जोन-6 द्वारा आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी की होर्डिंग तोड़े जाने का मामला गुरुवार को सियासी विस्फोट में बदल गया। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगी होर्डिंग को कूड़े में फेंकने के आरोप पर आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर दिया। नारेबाज़ी, धक्का-मुक्की और सड़क पर लेटकर विरोध के बीच हालात इतने बिगड़े कि महापौर को अपनी गाड़ी तक छोड़नी पड़ी और उन्हें कार्यालय में वापस लौटना पड़ा। नगर निगम अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। कार्यकार्ताओं को ले जाने के लिए परिवहन निगम की बस लायी गयी। लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं थे। इसको लेकर काफी देर तक हं...