गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर गोला में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का पोस्टर फाड़े जाने से नाराज बसपा व आजाद पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता गुरुवार देर शाम बेवरी चौराहे पर जुट गए। उन्होंने धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।बताया जा रहा है कि अंबेडकर जयंती की तैयारियों के तहत बेवरी चौराहे पर डॉ. अंबेडकर का पोस्टर लगाया गया था। गुरुवार सुबह पोस्टर गायब मिलने पर कार्यकर्ताओं ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोप है कि फुटेज में बुधवार देर रात ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही पोस्टर उतारकर जलाते दिखाई दे रहा है।इसकी जानकारी मिलते ही बसपा और आजाद पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रश...